Saturday, December 4, 2010

चूहों ने बंद करवाया Restaurent


लंदन। भला चूहे ऐसा कैसे कर सकते हैं? मगर दो चूहों ने ब्रिटेन में एक चाइनीज restaurent पर ताला लगवा दिया। दरअसल दो जिंदा चूहे नूडल्स में उछल-कूद मचा रहे थे। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य निरीक्षकों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने रेस्त्रां बंद करने का आदेश दे दिया। एसेक्स के वेस्टक्लिफ में ड्रेगन पैलेस नाम के रेस्त्रां के फ्रिज में भी मरे हुए चूहे पड़े थे। इस restaurent का किचन भी काफी गंदा पाया गया। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान कई दिनों का बासी खाना भी मिला।
साउथेंड मजिस्ट्रेट कोर्ट ने restaurent को साफ-सफाई करने का नोटिस दिया है। restaurent को अब अपने यहां सफाई करके पहले अधिकारियों को खुश करना होगा। तब restaurent को फिर से शुरू करने की अनुमति मिलेगी। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी शीरा फॉक्स ने कहा, मैंने फ्रिज खोलकर देखा, तो उसमें चूहों का मल बिखरा पड़ा था। जबकि फ्रिज के दरवाजे में मरे हुए चूहे सड़ रहे थे। उन्होंने कहा, पूरे restaurent में गंदगी फैली थी। फर्श भी बहुत गंदा था। हो सकता है चूहे का मल खाने में भी गिरा हो। इसके अलावा किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों से भी बदबू आ रही थी। इतनी बातों के बाद आखिर कैसे restaurent को चलने की आजादी दी जा सकती थी?

0 comments:

Post a Comment