Wednesday, December 1, 2010

रूस बोला, 'हमसे लो दुनिया की सबसे घातक पनडुब्बी'!


मॉस्को. रूस ने भारत को अपने देश की आधुनिकतम और कम ध्वनि उत्पन्न करने वाली चौथी पीढ़ी की आमूर श्रेणी की पनडुब्बियां देने का प्रस्ताव रखा है। रूस की सबसे बड़ी हथियार विक्रेता कंपनी रोजोबोरोनेक्सपोर्ट ने कहा है कि कंपनी इस निविदा के लिए आमूर श्रेणी की पनडुब्बियों को पेश करेगी, जो भारतीय नौसेना की किलो श्रेणी की पनडुब्बियों का उन्नत संस्करण है। गौरतलब है कि भारत अपने समुद्री युद्धबेड़े को मजबूत करने के लिए छह गैर-परमाणु पनडुब्बियों की खरीद करना चाहता है। इससे वह अपनी परियोजना 751 के तहत 2015 तक अपनी पनडुब्बियों की संख्या 24 तक बढ़ाने में सफल हो सकती है। पनडुब्बियों की खरीद के इस समझौते को उसकी जानकारी हासिल करने तक बढ़ाया जा सकता है, ताकि इनका निर्माण भारतीय पोत कारखानों में किया जा सके।

0 comments:

Post a Comment