Sunday, November 28, 2010

यूएस: ब्लास्ट की कोशिश में किशोर


न्यूयॉर्क। अमेरिकी की संघीय जांच एजेंसी एफबीआइ ने सोमालियाई मूल के एक अमेरिकी किशोर को अरेगनो स्थित पोर्टलैंड में एक समारोह के दौरान कार बम विस्फोट की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पाकिस्तानी आतंकी संगठन से संबंध बताए गए हैं। 19 वर्षीय मुहम्मद उस्मान महमूद पर कई महीनों से नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार किया, जब समारोह के दौरान रिमोट की मदद से उसने कार को उड़ाने की कोशिश की, जिसे वह विस्फोटक से लदी गाड़ी मान रहा था। गाड़ी समारोह स्थल के समीप खड़ी थी।
महमूद को सोमवार को पोर्टलैंड की संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है। दोषी पाए जाने पर उसे आजीवन कारावास और ढाई लाख डॉलर [करीब एक करोड़ रुपये] जुर्माना हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment