
मुंबई। शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री नरायण राणे के बड़े बेटे नितीश की शादी बड़े ही शानदार ढंग से रचाई गई। इस शादी में लगभग 20 हजार बरातियों ने शिरकत की।
राणे के बेटे की शादी के लिए मुंबई की सबसे महंगी जगहों में से एक टर्फ क्लब को चुना गया। आलीशान सजावट के साथ यहां बरातियों के लिए भोजन की भी खास व्यवस्था थी। राणे ने दुनिया भर से 700 शेफ बुलाए थे । लेकिन इन सबके बावजूद शादी का सबसे आकर्षित बिंदू रहा शादी का कार्ड।
दरअसल राणे ने अपने बेटे की शादी के कार्ड का कॉपीराइट करवा लिया है। इस कार्ड को बाकायदा मार्स आर्ट कम्पनी के डिजाइनर से डिजाइन करवाया गया। कार्ड में आमंत्रण के साथ ही मिठाई और मेवे के डिब्बे भी जुड़े थे। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक शादी के एक कार्ड की कीमत 700 रुपय है।



0 comments:
Post a Comment