Wednesday, December 1, 2010

धरतीवासियों को चौंका सकती है नासा की यह खबर


नासा की एक खबर ने एलियंस में यकीन रखने वाले लोगों को उत्साहित कर दिया है।
एलियंस में विश्वास रखने वालों को नासा की अगली प्रेस कांफ्रेंस का बेसब्री से इंतेजार है। नासा ने अपनी ताजा प्रेस विज्ञप्ती में कहा है कि उसके पास अन्य ग्रहों पर जीवन के पारे में कुछ रोचक खबर है। इसी हफ्ते नासा ने एक मीडिया कांफ्रेंस की घोषणा की है जिसमें एक 'एस्ट्रोबॉयोलॉजी खोज' पर चर्चा की जाएगी। इस खोज से अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावनाओं को बल मिला है। नासा के अनुसार एस्ट्रोबॉयोलॉजी जीवन की उत्पत्ति, विकास, फैलाव और भविष्य का अध्ययन है। यह कांफ्रेंस नासा मुख्यालय में गुरुवार को स्थानीय समयुनसार दो बजे होगी। नासा की इस प्रेस कांफ्रेंस को लेकर एलियंस में विश्वास रखने वाले लोग खासे उत्साहित है।

0 comments:

Post a Comment