Monday, November 29, 2010

चीन में 'मौत' की भगदड़, 100 बच्चे घायल


बीजिंग. उत्तर-पश्चिम चीन के शिनजिंयाग उगुर स्वायत्तशासी क्षेत्र में सोमवार को एक प्रथामिक विद्यालय में मची भगदड़ में करीब 100 बच्चे घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नगर निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि अक्सू शहर में एक प्राथमिक विद्यालय में दुर्घटना उस वक्त हुई जब बच्चे कक्षा खत्म होने के बाद खेल मैदान में जाने के लिए सीढ़ियों से उतर रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र नीचे गिर पड़े और भगदड़ मच गई।
यह घटना दिन में करीब 12 बजे की है। अधिकारी ने बताया कि घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। विद्यालय में 1,800 से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं।

0 comments:

Post a Comment