Sunday, November 28, 2010

आर्टिस्ट कपड़े उतारती हैं, पुरुष आंखें फाड़कर देखते हैं


फ्रैंकफर्ट. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में जब से सिर्फ हाई हील्स पहने एक दर्जन न्यूड सुंदरियों पर आधारित एक प्रदर्शनी खोली गई है वहां पुरुष कला प्रेमियों की भीड़ लगी रहती है। लोग आंखें फाड़कर इन सुंदरियों को अपने कपड़े उतारते देखते हैं।
एक बार शुरू होने पर इन सुंदरियों के तन पर सिवाय हाई हील वाले जूतों के और कुछ नहीं बचता। इस बीच दो लड़कियां एक खास गीत गाती रहती हैं ‘खड़े हो जाओ, तन कर खड़े हो जाओ, मजबूत बनो-स्वाभिमानी बनो। ’
कलाकार वैनेसा बी क्रॉफ्ट ने कहा कि शहर के म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट में कला का यह प्रदर्शन महिलाओं को अपने पर सामाजिक प्रतिबंध तोड़ने और ताकत हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन महिला अधिकारों के समर्थकों ने इस प्रदर्शनी को महिलाओं पर ज्यादती और साफ तौर से कामुकतावादी कहा है।

0 comments:

Post a Comment