Friday, December 3, 2010

ऐसा युद्धाभ्यास पूरी दुनिया ने नहीं देखा होगा !


टोक्यो.जापान की समुद्री सीमा में करीब 44,000 जापानी और अमेरिकी सैनिक शुक्रवार से सप्ताह भर चलने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरुआत हो गई है। समाचार एजेंसी 'डीपीए' ने सरकार के हवाले से बताया है कि जापान के ओकीनावा द्वीप के समीप होने वाले इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों की नौसेना के करीब 60 जंगी जहाज और 400 लड़ाकू विमान शामिल होंगे। यह युद्धाभ्यास अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के संयुक्त युद्धाभ्यास के दो दिन बाद शुरू हो रहा है।
'क्योदो न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक पीले सागर में हुए युद्धाभ्यास में अमेरिकी लड़ाकू विमानों से सुसज्जित यूएसएस जार्ज वाशिंगटन ने हिस्सा लिया था।ज्ञात हो कि जापान की समुद्री सीमा में होने वाले इस युद्धाभ्यास के लिए दक्षिण कोरिया पहली बार अपने पर्यवेक्षक भेजने वाला है। जबकि जापान ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुए युद्धाभ्यास के लिए गत जून में पर्यवेक्षक भेजा था। 'क्योदो न्यूज' ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया है कि टोक्यो को उम्मीद है कि दक्षिण कोरिया की मौजूदगी को उसके अपने पड़ोसी देश के लिए समर्थन के तौर पर देखा जाएगा और इससे जापान को उत्तरी कोरिया के साथ अपहरण के मुद्दे को सुलझाने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि जापान चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता और उससे हाल ही में हुए क्षेत्रीय विवादों से संबंधों में आई कड़वाहट को लेकर चिंतित है।

0 comments:

Post a Comment