Friday, December 3, 2010

दाढ़ी ने मां बेटे को मिलाया!


लंदन। पुरुषों के लिए दाढ़ी रखना आम बात है, लेकिन एक महिला की दाढ़ी उसे उसके बेटे से मिलाने में मददगार साबित हुई। अमेरिका में 33 वर्षीय रिचर्ड लॉरेंस दाढ़ी की बदौलत अपनी बिछड़ी मां विवियन ह्वीलर को खोजने में कामयाब रहे। वे बचपन में ही अपनी मां से बिछड़ गए थे। छह हफ्ते तक छानबीन करने के बाद कंसास डिपार्टमेंट ऑफ सोशल एंड रिहैबिलिटेशन सर्विस ने विवियन को ढूंढ निकाला। दरअसल, 62 वर्षीया विवियन की दाढ़ी ही उनकी पहचान है। यह एक वंशानुगत बीमारी, हाइपरट्राइकोसिस है। इस बीमारी में कम उम्र में ही चेहरे पर बहुत ज्यादा बाल उगने लगते हैं। उनके बेटे को भी यह बीमारी है। इसके अलावा विवियन द्विलिंगी पैदा हुई थीं। यानी उनमें महिला और पुरुष दोनों के अंग थे। ऑपरेशन के बाद उनके पुरुष अंग निकलवा दिए थे। विवियन के पिता को अपनी बेटी की इस बीमारी के कारण काफी शर्मिदगी झेलनी पड़ती थी। लिहाजा उन्होंने विवियन को पांच साल की उम्र में सर्कस में भर्ती करा दिया था। वह एक हजार डॉलर (करीब 45 हजार रुपये) प्रति महीना कमाती थीं। यह रकमउनके परिवार को भेज दी जाती थी। समय निकलता गया, विवियन बड़ी हो रही थीं। महिलाओं में दुनिया में सबसे लंबी दाढ़ी के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में शामिल किया गया। शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ। पति से तलाक के बाद तीन साल के रिचर्ड को उसकी मां से जुदा कर दिया गया। सात साल की उम्र में उसे किसी और परिवार को गोद दे दिया गया। किस्मत ने मां-बेटे को फिर से मिला दिया।

0 comments:

Post a Comment