अञ्जुको सम्बन्ध बिच्छेद !

अञ्जुले मनोजसँग सम्बन्धबिच्छेदका लागि एक कानुन ब्यबसायीसँग परामर्श गरिरहेकी छन् ।

टीचर के टॉपलेस फोटो ने मचाया तूफान

ब्रिटेन के नामी हैरो स्कूल की एक आर्ट टीचर के टॉपलेस फोटो ने तूफान मचा दिया है। आर्ट टीचर जोएन सैली के ये उत्तेजक फोटो स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सेक्स डॉल ने बढ़ा दी सायरस की परेशानी!

किसी की लोकप्रियता और खूबसूरती का इससे भद्दा इस्तेमाल और क्या हो सकता है कि उसके नाम और पहचान पर सेक्स डॉल की बिक्री शुरु कर दी जाए।सिंगर माइले साइरस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अब नही देख पाएंगे पोर्न साइट्स

चीन में 62 ऐसी वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है

लांच हुआ दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा

ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा लांच किया है।

Showing posts with label ज्योतिष शास्त्र. Show all posts
Showing posts with label ज्योतिष शास्त्र. Show all posts

Wednesday, December 22, 2010

उनको मिलती है सफलता जिनके हाथों में...


हथेली का अध्ययन करते समय उस पर पाये जाने वाले पर्वतों का भी विशेष रूप से अध्ययन किया जाता है क्योंकि हथेली में जिस ग्रह का पर्वत अधिक विकसित और लालिमा लिए हुए होता है। व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर उसका विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। आज हम बात कर रहे हैं बुध ग्रह की।- कनिष्ठका अंगुली के नीचे का क्षेत्र बुध पर्वत कहलाता है।- यह पर्वत भौतिक सम्पदा और भौतिक समृद्धि का सूचक होता है। बुध प्रधान व्यक्ति अपने जीवन में जिस कार्य में हाथ में भी डालते हैं,उसमें पूरी-पूरी सफलता प्राप्त कर लेते है।- ये व्यक्ति तेज दिमाग वाले, तीव्र बुद्धि और परिस्थितियों को समझने वाले होते है। अपने जीवन में ये व्यक्ति जो भी कार्य करते हैं, उसे पूरा होना पड़ता है। बुध पर्वत का जरुरत से ज्यादा उभार उचित नहीं माना जा सकता।- जिन हथेलियों में बुध पर्वत में विकसित होता है, वे व्यक्ति अवसरवादी होते हैं, ठीक समय की तलाश में रहते है। समय का पूरा-पूरा उपयोग करने में ये दक्ष माने जाते है।
- ऐसे व्यक्ति सफल वक्ता होते हैं पूरा भौतिकवादी कहा जा सकता है। धनसंचय करने में ये उचित-अनुचित आदि का कोई ख्याल नहीं रखते।- ऐसे लोग विज्ञान और गणित में विशेष रूचि रखते हैं।- ऐसे व्यक्ति जीवन में श्रेष्ठ वक्ता और अभिनेता होते हैं।लेखन के क्षेत्र में भी ऐसे व्यक्ति प्रसिद्धि पाते देखे गए हैं। यात्राओं के ये शौकीन होते हैं। घूमना-फिरना इन्हे बहुत पसंद होता है। यदि बुध पर्वत सूर्य की तरफ झुका हुआ हो तो ऐसे व्यक्ति जीवन में आसानी से सफलता प्राप्त करते हैं।- यदि व्यक्ति की हथेली लचीली हो और उस पर बुध पर्वत पूरा उभार हो तो व्यक्ति अपने प्रयत्नों से लाखों रुपया इकठ्ठा करता है।- यदि कनिष्ठका अंगुली का सिरा नुकीला हो तथा बुध पर्वत विकसित हो तो वह व्यक्ति वाकपटू होता है।- कनिष्ठिका अंगुली छोटी हो तो व्यक्ति सुक्ष्मबुद्धि वाला होता है।- यदि बुध पर्वत हथेली के बाहर तरफ झुका हुआ तो वह व्यापार क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।- बुध पर्वत अपने आप में पूर्ण विकसित हो तो ऐसा व्यक्ति पूर्ण सफलता प्राप्त करता है।

Friday, December 17, 2010

अचानक अमीर बन जाते हैं वो लोग..


कहते हैं हाथों की लकीरों में मनुष्य का आने वाले कल छुपा होता है, शायद यह सही भी है। मनुष्य के हाथों की हथेलियों पर बनने वाली आड़ी-तेड़ी रेखाएं भी उसकी किस्मत बताती हैं। हाथों की ये रेखाएं कुछ ऐसे योग बनाती है जो इंसान की अचानक किस्मत जगा देते हैं। इंसान बहुत कम समय में ही फर्श से अर्श तक का सफर तय कर लेता है।आसपास रहने वाले लोग उसकी आर्थिक तरक्की का उदाहरण देने लगते हैं। आज हम ऐसे ही योग की बात कर रहे हैं जो आदमी को साधारण आर्थिक स्थिति से एकदम अमीर बना देता है, इस योग का नाम है गजलक्ष्मी योग।यदि दोनों हाथ में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत यानी मिडिल फिंगर तक जा रही हो व साथ में सूर्य रेखा मतलब रिंग फिंगर के नीचे से निकलने वाली रेखा पतली लम्बी व लालिमा लिए हुए हो इसके साथ ही मस्तिष्क रेखा व आयु रेखा भी अच्छी होती हैं। तो उस हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता हैं।जिसके हाथ में यह योग होता है व व्यक्ति साधारण घराने में जन्म लेकर उच्चस्तर तक पहुंचता है।ऐसे लोगों के जीवन में कोई कमी नहीं रहती है। व्यापार तथा विदेश मे कार्य करने से ये सफल होते हैं। गजलक्ष्मी योग वाला व्यक्ति अपने क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाला होता है। यह योग व्यक्ति को सभी सुखों से सम्पन्न जीवन देता है।

क्या आपके हाथ में है करोड़पति बनने का योग!


ज्योतिष के अनुसार हस्तरेखाएं भी किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली की तरह ही कार्य करती है। यदि किसी व्यक्ति के जन्मकुंडली में करोड़पति होने के योग होते हैं तो वही योग उसकी हस्तरेखाओं में भी स्पष्ट दिखाई देते हैं।
- जब हथेली मध्य से ऊपर उठी हुई हो तो जातक समृद्ध होता है। ऐसी स्थिति में यदि सूर्य रेखा यानी रिंग फिंगर के नीचे के क्षेत्र से निकलने वाली रेखा और मस्तिष्क रेखा के साथ ही बृहस्पति यानी इंडैक्स फिंगर के नीचे वाला पर्व सुविकसित हो तो ऐसा व्यक्ति करोड़पति होता है।
- अंगूठा यदि मोटा और गद्देदार हो तो व्यक्ति सम्पन्न होगा।
- जब भाग्य रेखा यानी मिडिल फिंगर के क्षेत्र से निकलने वाली रेखा, सूर्य रेखा और बृहस्पति का संबंध बने और साथ ही मणिबंध जंजीरदार हो तो ऐसा व्यक्ति करोड़पति होता है।
- हथेली में वर्ग का चिन्ह हो साथ ही सूर्य रेखा और भाग्य रेखा के साथ ही बुध रेखा यानी लिटिल फिंगर के क्षेत्र से निकलने वाली रेखा सभी अच्छी स्थिति में हो तो व्यक्ति करोड़पति बनता है।
- जिसके हाथ में कलश, ध्वजा, मछली, चक्र, दंड आदि का चिन्ह होता है तो ऐसा व्यक्ति करोड़पति होता है।
- यदि हथेली में मस्तिष्क रेखा, बुध रेखा, और भाग्य रेखा से त्रिकोण बनता है तो व्यक्ति निश्चित ही अमीर होता है।
- जिसके हाथ में सुपष्ट जीवन रेखा, स्वस्थ्य भाग्य रेखा और बिना किसी दोष की लम्बी सूर्य रेखा होती है तो ऐसे में व्यक्ति के हाथ में अष्टलक्ष्मी योग बनता है। ऐसा व्यक्ति अतुल्यनीय धन सम्पति का स्वामी होता है।
- यदि सूर्य पर्वत यानी रिंग फिं गर के नीचे का क्षेत्र विकसित हो सूर्य रेखा हथेली के मध्य में आकर शुक्र पर्वत की ओर जाती है। रेखा पर किसी तरह की बाधा ना हो तो ऐसा व्यक्ति राजराजेश्वर योग होता है। ऐसे लोगों के पास अपार सम्पति होती है।- यदि गुरू पर्वत यानी इंडैक्स फिंगर के नीचे वाले क्षेत्र पर क्रास का चिन्ह हो भाग्य रेखा , जीवन रेखा, और सूर्य रेखा सपष्ट हो तो साथ ही गुरू पर्वत के साथ ही मंगल पर्वत भी पूर्ण विकसित हो तो ऐसा व्यक्ति भी अपने जीवन में अत्याधिक सफलता और समृद्धि प्राप्त करता है।

Tuesday, December 14, 2010

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, क्या असर डालेगा आप पर!


16 दिसंबर 2010 को चर्तुग्रही योग बन रहा है। यानि एक ही राशि में चार ग्रह हो जाएंगे। अंगारक योग, ग्रहण योग, बुधादित्य योग और चतुर्कूट नाम के चार अलग-अलग योग बन रहे है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य, मंगल, बुध और राहु को पाप ग्रह माना गया है। यही चार ग्रह धनु राशि में रहेंगे। धनु राशि में मंगल, राहु और बुध ग्रह की युति बन रही है लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य भी धनु राशि में प्रवेश करेगा और चर्तुग्रही योग बनाएगा। ऐसा योग बहुत कम आता है। जानिए यह योग आपकी राशि पर क्या असर दिखाएगा???मेष- इस योग का मेष राशि पर बुरा प्रभाव नही पड़ेगा। बाहरी यात्राओं के योग बनेंगे। पिता एवं परिवार से अनबन होगी। अचानक शुभ समाचार मिलेंगें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
वृष- आपका समय अच्छा नही रहेगा। वाहन दुर्घटना के योग बन रहे है। चोट लगने का भी योग है। व्यर्थ की यात्राएं होगी।
मिथुन- वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहेगा। अचानक यात्राएं होगी। कार्यक्षैत्र में स्थान परिवर्तन के पूरे योग बन रहे है। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे।कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां आ सकती है। ऋण लेने के योग बन रहे है।सिंह- मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय को लेकर अनिश्चतता की स्थिति बनी रहेगी।कन्या-इस समय में आप भूमि,सम्पत्ति, वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। नई योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा।तुला- मेहनत से ही कार्यक्षैत्र में धन,मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने से निचले स्तर के कर्मचारी से सहयोग मिलता रहेगा।वृश्चिक- पूराने विवाद खत्म होंगे धन जोखिम में डालने से बचें। अपने ही परिवार, कुंटुंब और जीवन साथी पर खर्च अधिक करेंगे।धनु- शारिरीक चोंट के साथ ही दुर्घटना होने के योग बन रहे है। कारोबारी काम काज में उन्नति के होने के योग बन रहे है।मकर- इस समय आप पूरी ऊर्जा के साथ अपना कार्य करेंगे। नकारात्मक सोच से बचें। यात्राओं के योग बन रहे हैं।कुंभ- आपकी राशि के लिए इस समय ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। इस स्थिति से आपको लाभ मिलेगा। नए अवसर सामने आऐंगे। धन संबंधित चिंता दूर हो जाएगी।मीन- रूका हुआ धन मिलेगा। कार्यक्षैत्र में पदोन्नति के योग बनने के साथ यश, मान प्रतिष्ठा भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।