Friday, December 17, 2010

अचानक अमीर बन जाते हैं वो लोग..


कहते हैं हाथों की लकीरों में मनुष्य का आने वाले कल छुपा होता है, शायद यह सही भी है। मनुष्य के हाथों की हथेलियों पर बनने वाली आड़ी-तेड़ी रेखाएं भी उसकी किस्मत बताती हैं। हाथों की ये रेखाएं कुछ ऐसे योग बनाती है जो इंसान की अचानक किस्मत जगा देते हैं। इंसान बहुत कम समय में ही फर्श से अर्श तक का सफर तय कर लेता है।आसपास रहने वाले लोग उसकी आर्थिक तरक्की का उदाहरण देने लगते हैं। आज हम ऐसे ही योग की बात कर रहे हैं जो आदमी को साधारण आर्थिक स्थिति से एकदम अमीर बना देता है, इस योग का नाम है गजलक्ष्मी योग।यदि दोनों हाथ में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत यानी मिडिल फिंगर तक जा रही हो व साथ में सूर्य रेखा मतलब रिंग फिंगर के नीचे से निकलने वाली रेखा पतली लम्बी व लालिमा लिए हुए हो इसके साथ ही मस्तिष्क रेखा व आयु रेखा भी अच्छी होती हैं। तो उस हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता हैं।जिसके हाथ में यह योग होता है व व्यक्ति साधारण घराने में जन्म लेकर उच्चस्तर तक पहुंचता है।ऐसे लोगों के जीवन में कोई कमी नहीं रहती है। व्यापार तथा विदेश मे कार्य करने से ये सफल होते हैं। गजलक्ष्मी योग वाला व्यक्ति अपने क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाला होता है। यह योग व्यक्ति को सभी सुखों से सम्पन्न जीवन देता है।

0 comments:

Post a Comment