Tuesday, December 14, 2010

दस लाख बल्बों से रोशन होगा क्रिसमस


वाशिंगटन। इस साल क्रिसमस तो सारी दुनिया मनाएगी, लेकिन अमेरिका के एक परिवार के लिए यह कुछ खास होगा। अटलांटिक महासागर के किनारे बसे डिलेवर प्रांत में रहने वाले फॉचर परिवार ने क्रिसमस के लिए अपने घर को दस लाख बल्बों से सजाया है। जाहिर बात है कि दस लाख बल्बों को एक साथ जलाएंगे, तो बिजली का बिल भी मोटा आएगा।
ये लोग पहले ही इसका गणित लगा चुके हैं। अगर दस लाख बल्बों में से प्रत्येक बल्ब पांच वाट का है, तो एक घंटे तक सारे बल्बों को जलाने में 686 डालर करीब 31 हजार रुपये) का बिल आएगा। अगर इन बल्बों को हर रात चार घंटे जलाकर 30 रातें रोशन की जाएं, तो फॉचर परिवार के 52 हजार पौंड (करीब 37 लाख रुपये) खर्च करने होंगे। हुआ न खास यह क्रिसमस!क्रिसमस ट्री को लाइट से सजाने का चलन जर्मनी में वर्ष 1500 में शुरू हुआ था। उसके बाद यह ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका में भी शुरू हो गया। 1950 से लोगों ने पूरे घर को रोशनी से सजाना शुरू कर दिया।

0 comments:

Post a Comment