Friday, December 17, 2010

अपने ही हाथ से लगाई मौत पर मुहर


ब्रिटेन के सरे में अल्फ्रेडो सांचेज ने अपने ही हाथ से अपना डेथ सटिर्फिकेट बना डाला। उसने ऐसा तमाम कर्ज से पीछा छुड़ाने और बीमा पॉलिसीज का लाभ उठाने के लिए किया। इस काम में उसकी पत्नी सोफी सांचेज ने भी उसका साथ दिया। पुलिस को इस बात का पता सटिर्फिकेट पर उसके फिंगरप्रिंट मिलाने के बाद चला। अल्फ्रेडो तो अपने बच्चों के साथ फरार है लेकिन सोफी को करीब 8.5 करोड़ रुपए के फ्रॉड में पति का साथ देने के जुर्म में दो साल की सजा सुनाई गई है। माना जा रहा है कि वह इस समय अपने 4 बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में है। दरअसल मूल रूप इक्वाडोर का अल्फ्रेडो अपने परिवार के साथ सरे में रहता था। वह गहरे कर्ज में डूबा था, साथ में उसने एलआईसी से भी कई पॉलिसी ले रखी थीं जिनका इंटरेस्ट भरना मुमकिन नहीं रह गया था। उसने सात अलग अलग जगहों से क्रेडिट अकाउंट भी खुलवाया था, जिन पर उसने कर्ज ले रखा था। इसके अलावा कई पॉलिसी भी ले रखी थी। कर्ज में डूबे होने की वजह से उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह सब को बता दे कि विदेश टूर के दौरान मेरी मौत हो गई। उसने अपने ही हाथ से डेथ सटिर्फिकेट भी बना डाला। उसकी पत्नी ने उसके एंप्लॉयरों से कह दिया कि विदेश में उसकी मौत हो गई है। सिंपैथी में एंप्लॉयरों ने उसे अंतिम संस्कार करने वहां जाने के लिए भी पैसे दिए। उसने जानबूझकर कुछ ऐसी पॉलिसी ले रखी थी जिसमें मरने के बाद उसे बड़ा अमाउंट मिलना था। ऐसी पॉलिसीज से उसकी पत्नी को लाखों रुपए मिले। इसके अलावा कोस्टारिका में नई जिंदगी शुरू करने के लिए भी उसने लोन ले रखा था।

0 comments:

Post a Comment