Tuesday, December 14, 2010

नेपाल के पूर्व राजकुमार गिरफ्तार


काठमांडू. नेपाल के पूर्व राजकुमार पारस शाह को पुलिस के विशेष दस्ते ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उन पर शनिवार की रात, शराब के नशे में चितवन जिले के टाइगर टॉप्स रिसोर्ट में रुबेल चौधरी को धमकाने के लिए गोली चलाने का आरोप है। रुबेल उप -प्रधानमंत्री सुजाता कोइराला के दामाद हैं। पारस के पास रिवाल्वर रखने का लाइसेंस भी नहीं है।
नेपाल के गृह मंत्री भीम रावल ने आज बताया कि पूर्व राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शाह को पोखरा के फुलबारी रिसोर्ट से गिरफ्तार किया गया।शनिवार की घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में 80 जवानों की विशेष टीम बनाई गई। टीम को पारस के पोखरा में होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।नेपाल पुलिस पूर्व राजकुमार को चितवन लेकर आई, जहां पूछताछ जारी है।
लाइसेंस नहीं था पारस के पास
काठमांडू के जिला प्रशासक ने कहा कि पारस शाह के पास रिवाल्वर रखने का लाइसेंस नहीं है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के निर्देश पर पूरे रिकॉर्ड की जांच की गई है, लेकिन पारस के पास लाइसेंस होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

0 comments:

Post a Comment