Wednesday, December 15, 2010

फिलीपींस में साइबर सेक्स भी हो रहा है आउटसोर्स


रोजगार आउटसोर्स कर अमीर मुल्कों के काम सस्ती दरों पर कर अपने बेरोजगारों को काम दे रहे फिलीपींस के लिए साइबर सेक्स चुनौती बन गया है।साइबर स्पेस में वेश्या बन रही किशोरिया अब फिलीपींस के अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बन गयी हैं। फिलीपींस में अब साइबरसेक्स को भी आउटसोर्स किया जाने लगा है। स्थानीय किशोरियों और महिलाओं को इस पेशे से बचाना अधिकारियों के सामने एक बड़ी चुनौती है।स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के मुताबिक दक्षिण एशिया का यह गरीब मुल्क पहले से ही लड़कियों को वेश्यावृति में जाने से रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दलाल अब विदेशी में बैठे बड़े दलालों को सस्ती दर में फिलीपींस की लड़कियां इंटरनेट के जरिए उपलब्ध करा रहे हैं। पैसे के लालच में लड़कियां भी बड़ी संख्या में साइबरसेक्स कर रही हैं।ये लड़कियां ऑनलाइन वेश्या बन लोगों से सेक्स चैट करती हैं। बदले में दलाल उन्हें कुछ पैसा थमा देते हैं। साइबर सेक्स आउटसोर्सिंग उद्योग फिलीपींस में कॉल सैंटर उद्योग की तरह चल रहा है। इस पेशे में कार्यरत लड़कियों का कहना है कि हम शिफ्ट में काम करते हैं और हमें वो सब करना होता है जो हमारे ग्राहक चाहते हैं। ये लड़किया वेब चैट के जरिए ग्राहकों की कॉल रिसीव करती हैं और फिर उनकी मर्जी के मुताबिक उनसे बातें करती हैं।द स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक पुलिस ने हाल ही में एक साइबर सेक्स आउटसोर्सिंग सैंटर पर छापा मार कर कुछ लड़कियों को गिरफ्तार किया। इनमें से रेनबो नाम से चैट करने वाली एक लड़की ने बताया कि यहां काम करना बिल्कुल ऐसा है जैसे किसी कार्पोरेट कंपनी में काम करना।

0 comments:

Post a Comment