Tuesday, December 14, 2010

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, क्या असर डालेगा आप पर!


16 दिसंबर 2010 को चर्तुग्रही योग बन रहा है। यानि एक ही राशि में चार ग्रह हो जाएंगे। अंगारक योग, ग्रहण योग, बुधादित्य योग और चतुर्कूट नाम के चार अलग-अलग योग बन रहे है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य, मंगल, बुध और राहु को पाप ग्रह माना गया है। यही चार ग्रह धनु राशि में रहेंगे। धनु राशि में मंगल, राहु और बुध ग्रह की युति बन रही है लेकिन 16 दिसंबर को सूर्य भी धनु राशि में प्रवेश करेगा और चर्तुग्रही योग बनाएगा। ऐसा योग बहुत कम आता है। जानिए यह योग आपकी राशि पर क्या असर दिखाएगा???मेष- इस योग का मेष राशि पर बुरा प्रभाव नही पड़ेगा। बाहरी यात्राओं के योग बनेंगे। पिता एवं परिवार से अनबन होगी। अचानक शुभ समाचार मिलेंगें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
वृष- आपका समय अच्छा नही रहेगा। वाहन दुर्घटना के योग बन रहे है। चोट लगने का भी योग है। व्यर्थ की यात्राएं होगी।
मिथुन- वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहेगा। अचानक यात्राएं होगी। कार्यक्षैत्र में स्थान परिवर्तन के पूरे योग बन रहे है। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे।कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां आ सकती है। ऋण लेने के योग बन रहे है।सिंह- मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय को लेकर अनिश्चतता की स्थिति बनी रहेगी।कन्या-इस समय में आप भूमि,सम्पत्ति, वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। नई योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा।तुला- मेहनत से ही कार्यक्षैत्र में धन,मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने से निचले स्तर के कर्मचारी से सहयोग मिलता रहेगा।वृश्चिक- पूराने विवाद खत्म होंगे धन जोखिम में डालने से बचें। अपने ही परिवार, कुंटुंब और जीवन साथी पर खर्च अधिक करेंगे।धनु- शारिरीक चोंट के साथ ही दुर्घटना होने के योग बन रहे है। कारोबारी काम काज में उन्नति के होने के योग बन रहे है।मकर- इस समय आप पूरी ऊर्जा के साथ अपना कार्य करेंगे। नकारात्मक सोच से बचें। यात्राओं के योग बन रहे हैं।कुंभ- आपकी राशि के लिए इस समय ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। इस स्थिति से आपको लाभ मिलेगा। नए अवसर सामने आऐंगे। धन संबंधित चिंता दूर हो जाएगी।मीन- रूका हुआ धन मिलेगा। कार्यक्षैत्र में पदोन्नति के योग बनने के साथ यश, मान प्रतिष्ठा भी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।

0 comments:

Post a Comment