Monday, December 13, 2010

बंदूक की गोलियों से बनाई बापू की तस्वीर!


वाशिंगटन। इसे एक कलाकार की नफरत कहेंगे या हुनर? सर्बियाई मूल के विक्टर मिटिक कैनवास पर बंदूक की गोलियां दागकर तस्वीर बनाते हैं। वह अब तक महात्मा गांधी, बीटल्स समूह के विख्यात गायक जॉन लेनन, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी, ईसा मसीह समेत कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरें बना चुके हैं। इनके हस्तियों के बीच समानता यह है कि इन सभी की हत्या हुई थी। अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की 1948 में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेनन को भी 40 साल की उम्र में ही मौत के घाट उतार दिया गया था। न्यूयॉर्क में उनके घर के बाहर मार्क डेविड चैपमैन नाम के व्यक्ति ने उन्हें गोली मारी थी, जबकि कुछ ही घंटे पहले चैपमैन ने लेनन का ऑटोग्राफ लिया था। विक्टर अपनी इन तस्वीरों के चलते काफी विवादों में रह चुके हैं। वह मृत हस्तियों के चेहरे पर गोलियां चलाते हैं जो कि लोगों को पसंद नहीं आता। अमेरिका के सर्वाधिक लोकप्रिय राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी भी विक्टर द्वारा बनाई तस्वीरों में शामिल हैं। 35 वें अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी को भी नवंबर 1963 में गोली मार दी गई थी। ऐसा नहीं है कि विक्टर ने केवल गोलियों के शिकार व्यक्तियों को ही चित्रित किया है। बल्कि उन्होंने सूली पर लटकाए गए ईसा मसीह पर भी गोलियां चलाई हैं। इसके अलावा उनके संग्रह में हॉलीवुड हस्ती मर्लिन मुनरो और अमेरिकी अभिनेता जॉन वेन और कुछ जीवित हस्तियां भी भी शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment