Friday, December 17, 2010

स्मोकिंग से मौत, 300 करोड़ मुआवजा


अमेरिका में सिगरेट पीने से 54 वर्षीय महिला मैरी इवांस की मौत हो गई है। सिगरेट कंपनी अब उसके परिवार वालों को 7 करोड़ 10 लाख डॉलर यानी 300 करोड़ रुपए मुआवजा देगी।मैरी अमेरिका में रह रही अश्वेत महिला थी। आरोप है कि सिगरेट बनाने वाली कंपनी ने ही एक शख्स के जरिए उसे सिगरेट की लत लगवाई थी। कोर्ट को मिली जानकारी के अनुसार मैरी को 9 साल की उम्र में एक शख्स फ्री में सिगरेट देता था लेकिन तब वह चॉकलेट ले लिया करती थी। पर 13 साल की उम्र तक आते आते उसे सिगरेट की लत लग गई। हालांकि कंपनी ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है कि उन्होंने अश्वेत अमेरिकियों को निशाना बनाने के लिए किसी शख्स को अपॉइंट किया था। लेकिन मैरी ने यह बात अपने एक बयान में मरने से पहले रिकॉर्ड की थी। कोर्ट ने इसी को आधार मानते हुए कंपनी को मैरी के परिवार को 7 करोड़ 10 लाख डॉलर मुआवजा देने को कहा है।

0 comments:

Post a Comment