अञ्जुको सम्बन्ध बिच्छेद !

अञ्जुले मनोजसँग सम्बन्धबिच्छेदका लागि एक कानुन ब्यबसायीसँग परामर्श गरिरहेकी छन् ।

टीचर के टॉपलेस फोटो ने मचाया तूफान

ब्रिटेन के नामी हैरो स्कूल की एक आर्ट टीचर के टॉपलेस फोटो ने तूफान मचा दिया है। आर्ट टीचर जोएन सैली के ये उत्तेजक फोटो स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सेक्स डॉल ने बढ़ा दी सायरस की परेशानी!

किसी की लोकप्रियता और खूबसूरती का इससे भद्दा इस्तेमाल और क्या हो सकता है कि उसके नाम और पहचान पर सेक्स डॉल की बिक्री शुरु कर दी जाए।सिंगर माइले साइरस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अब नही देख पाएंगे पोर्न साइट्स

चीन में 62 ऐसी वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है

लांच हुआ दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा

ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा लांच किया है।

Showing posts with label जीवन मन्त्र. Show all posts
Showing posts with label जीवन मन्त्र. Show all posts

Wednesday, December 8, 2010

अगर आप चाहते हैं कि हर इच्छा पूरी हो तो...


यदि हम यह चाहते हैं कि हमारे मनोवांछित की पूर्ति हो तो सबसे पहले दूसरों की मनोकामनाओं का ध्यान रखना होगा। सच तो यह है कि खुद अमीर बनना हो तो दूसरों को भी धनवान बनने का मौका देना होगा। सफल होने का एक तरीका यह भी है कि दूसरों को आप यह आभास करा दें कि आपकी मदद करना उनके भी हित में है।
सीधी सी बात, दूसरों को मनचाहा दिलाएंगे तो आपको अपनी मनचाही सफलता आवश्य मिलेगी। भारतीय संस्कृति में जितने भी धर्म हैं सभी के महापुरुषों ने चाहे अवतार के रूप में, चाहे गुरु के रूप में जब भी अपने भक्तों और शिष्यों से बात की है ध्यान से देखें तो इनके बीच एक अद्भुत शान्त वार्तालाप हुआ था। सामान्य रूप से ऐसी कथाओं को समाज ने अधिकांशत: अशान्ति से सुना है। जबकि जीवन के सत्य को यदि पकडऩा हो तो शब्दों का भी शून्य बनाना पड़ेगा। जब मन पूरी तरह शान्त होगा तो सत्य आसानी से घटेगा। मन जितना बाहर होगा उतना ही असत्य देखेगा और जितना भीतर होगा उतना ही सत्य दर्शन अधिक होगा। सभी धर्मों के अवतारों और शीर्ष पुरुषों ने सेवा पर बहुत जोर दिया है। सफलता अर्जित करने की आकांक्षा वाले इस युग में पूर्ण समर्पण, परोपकार और परिश्रम, ये सेवा के ही अंग हैं। इन्हें जब प्रेम का आधार मिल जाए तब सच्ची सेवा का जन्म होता है।कहा जाता है जो भक्त होगा उसका हर कार्य स्वत: ही सेवा हो जाएगा। इसीलिए हमारे भौतिक जीवन में हम जो भी कार्य करें उसमें भीतर जीवन का भक्तिभाव अपना प्रभाव रखना चाहिए।

Saturday, November 20, 2010

शनि का प्रकोप ऐसे बनाएं प्रीत


शास्त्रों में प्रसंग है कि अपनी क्रूर और टेढ़ी नजर से देव-दानव, मानव सभी को आहत करने वाले शनि परम तपस्वी और योगी मुनि पिप्पलाद की दिव्य और तेजोमयी नजरों का सामना नहीं कर पाएं। शनि स्वयं मुनि पिप्पलाद की दृष्टि से धराशायी होने पर विकंलाग हो गए। शनि को पीडि़त देखकर ब्रह्मदेव ने मुनि पिप्पलाद को मनाया। तब मुनि ने शनिदेव को कष्टों से छुटकारा दिया। साथ ही देवताओं के कहने पर शनि पीड़ा से बचाव व मुक्ति के लिए शनि मंत्रों और स्त्रोतों की रचना की। मुनि पिप्पलाद द्वारा रचे गऐ इन मंत्रों और स्त्रोत का पाठ शनिवार, मंगलवार, अमावस्या, शनि जयंती के साथ ही शनि की साढ़े साती, महादशा और ढैय्या में करना शनि ग्रह के अशुभ असर या कोप से बचाकर शुभ फल देती है।
यहां जानते हैं इनमें से ही एक शनि स्तुति, जिसका पाठ खासतौर पर साढ़े साती के विपरीत परिणामों से रक्षा करता है। इसका यथासंभव 11 बार पाठ करना शनि पीड़ा शांति के लिए प्रभावी माना गया है।
नमस्ते कोणसंस्थय पिङ्गलाय नमोस्तुते।
नमस्ते बभ्रुरूपाय कृष्णाय च नमोस्तु ते॥
नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चान्तकाय च।
नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो॥
नमस्ते यंमदसंज्ञाय शनैश्वर नमोस्तुते।
प्रसादं कुरु देवेश दीनस्य प्रणतस्य च॥

Friday, November 12, 2010

इस रेखा से जानिए कितने सफल होंगे आप!

हथेली में कई रेखाएं होती हैं लेकिन हस्तज्योतिष के अनुसार कोई व्यक्ति कितना सफल होगा यह किसी व्यक्ति के हाथ की सूर्य रेखा बताती हैं। इसे अंग्रेजी में सन लाइन कहा जाता है। यह रेखा हथेली के किसी भी क्षेत्र से प्रारंभ होकर रिंग फिंगर के नीचे वाले क्षेत्र तक पहुंचती है, इस पर्वत को सूर्य क्षेत्र कहते है। सनलाइन देखकर जाना जा सकता है कि कोई व्यक्ति जीवन में कितना सफल होगा। यह रेखा सुन्दर, सपष्ट और लालिमा लिए हुए जिस व्यक्ति की हथेली में होती है, उस व्यक्ति का बचपन बहुत सुख से बीतता है। उसके जीवन में धन से जुड़ी से कोई कमी नहीं होती है। जीवन में ऐसे लोग बहुत ज्यादा परिश्रम नहीं करना पड़ता। थोड़ी कोशिशों से ही ज्यादा सफलता मिलती है।
यह रेखा यदि शुक्र यानि अंगुठे से प्रारंभ होकर सूर्य पर्वत तक पहुंचती है तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में सफल रहने के साथ ही आर्थिक दृष्टि से भी बहुत सम्पन्न रहता है।
यदि यह रेखा जीवन रेखा से निकलकर सूर्य क्षेत्र तक जाती है तो ऐसे लोगों का भाग्य अपने आप में उज्जवल होता है।
यह रेखा अगर मंगल से निकलकर रिंग फिंगर के नीचे वाले क्षेत्र तक जाती है तो ऐसा व्यक्ति धीरे-धीरे मेहनत करके अपने लक्ष्य तक पहुंचता है।
सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा से प्रारंभ होकर यदि सूर्य पर्वत तक जाती है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में चाहे कैसा भी कार्य करे उसे पूरी सफलता मिलती है।
यदि हृदय रेखा से यह रेखा प्रारंभ होती है तो ऐसा व्यक्ति को जीवन में पूर्ण सफलता होती है लेकिन इनका शुरुआती जीवन बहुत कष्टमय रहता है।