Tuesday, December 14, 2010

कुरान की छोटी प्रतियों में से एक है काजी के पास


महाराष्ट्र [उस्मानाबाद]। अलीमुद्दीन काजी नाम के एक शख्स का दावा है कि पवित्र कुरान की सबसे छोटी प्रतियों में से एक उसके पास है। काजी इसी शहर के बाशिंदे हैं और उनके पास जो कुरान है वह मात्र 2 ़5 सेंटीमीटर लंबी और 1 ़7 सेंटीमीटर चौड़ी है।सफेद कागज पर छपी इस कुरान की मोटाई मात्र 0 ़ 6 सेंटीमीटर है। काजी ने कहा कि हमारे पितामह निजाम के समय में तीस गांव के काजी थे और वही यह प्रति लाए थे। हमने उसे पिछले पांच दशकों से संरक्षित कर रखा था। उन्होंने कहा कि पवित्र पुस्तक की इतनी छोटी कुछ प्रतियों में से यह एक है। यह हमारे पास है इसका हमें गर्व हेै।

0 comments:

Post a Comment