Friday, December 3, 2010

5485 से सेक्स किया..गिनती अभी जारी है


लंदन. एक 40 वर्षीय पुरुष और उसकी 39 वर्षीय गर्लफ्रैंड ने सर्रोगेट सेक्सुअल पार्टनर के रूप में काम करते हुए 5485 लोगों से सेक्स करने का दावा किया है। साराह मूर और उनके प्रेमी जओफ डेनियल पिछले 19 साल से सेक्स सर्रोगेट के रूप में काम कर रहे हैं और इस दौरान साराह ने 3323 पुरुषों (जिनमें 52 ने पहले कभी सेक्स नहीं किया था) और डेनियल्स ने 2162 महिलाओं (जिनमें 49 वर्जिन थी) के साथ सेक्स किया। कुल मिलाकर दोनों ने पांच हजार से ज्यादा लोगों के साथ सेक्स किया। द सन के मुताबिक दोनों ही प्रशिक्षित सेक्स सर्रोगेट हैं और लोगों को सेक्स संबंधी परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। यही नहीं वो दोनों सेक्स करने के लिए दुनियाभर का सफर कर चुके हैं। वो लोगों से उनकी सेक्स संबंधी परेशानियों के बारे में बात करते हैं और फिर उन्हें सेक्स करना सिखाते हैं। साराह कहती है कि उन्हें अपने काम पर गर्व हैं और उन्हें हजारों लोगों के साथ सेक्स करने के बाद कभी भी बुरा नहीं लगा। वो कहती हैं कि वो लोगों को सेक्स करना सिखा कर उनकी मदद ही करती हैं। साराह यह भी कहती है कि उन्हें वेश्या नहीं कहा जा सकता क्योंकि उनके ज्यादातर ग्राहकों को डॉक्टर उनके पास भेजते हैं। वो तो सिर्फ सेक्स सुख देकर लोगों का इलाज करती हैं।

0 comments:

Post a Comment