
लंदन. एलेन और हीथर हेविट को जीव-जंतुओं से इतना ज्यादा प्यार है कि उन्होंने अपने घर में 80 जीव पाल रखे हैं। इनके घर में 20 सांप, 15 अन्य रेंगने वाले जीव, 25 स्तनपायी जानवर और कई पक्षी व रीढ़ विहीन जानवर हैं।
दम्पती ने घर में ही एक अभयारण्य बना रखा है, जिसमें 35 विभिन्न प्रजातियों के बचाए गए पालतू जीव हैं। इनमें छह ड्रैगन, दो अजगर, दो मोनिटर छिपकलियां, चार टैरेन्टुला मकड़ियां, दो विशाल कछुए, एक अफ्रीकन ग्रे तोता, दो मीरकाट और अन्य कई जानवर हैं। मोर्ले में रहने वाले हेविट दंपती के तीन बच्चे एबीगेल (17), ग्रेस (15) और एडवर्ड (10) हैं। एलेन ने कहा, 80 जानवरों के साथ रहना एक जबरदस्त अनुभव है। बहुत से जीव यहां इसलिए हैं क्योंकि उनकी उपेक्षा होती है और लोग उनकी देखभाल करना नहीं जानते। कुछ इसलिए हैं क्योंकि उनके पालक डर के मारे उन्हें संभाल नहीं पाते।



0 comments:
Post a Comment