
खामगांव (बुलढाणा). विदर्भ के बुलढाणा जिले में गलती से खिचड़ी में सांप पका कर बच्चों को खिलाने की हैरतअंगेज घटना सामने आई है। इस घटना में १क्क् विद्यार्थी विषबाधा के शिकार हुए हैं।
बुलढाणा जिले के खामगांव तालुका में महाराष्ट्र सरकार की योजना के तहत बच्चों को आहार दिया जाता है। शनिवार की दोपहर इस क्षेत्र में बच्चों के लिए खिचड़ी पकाई गई। लापरवाही से उसमें एक सांप भी पक गया। चूंकि यह बात पहले किसी के ध्यान में नहीं आई, लिहाजा सांप के साथ पकी हुई खिचड़ी को बच्चों को खिला दिया गया।
फिर जब बच्चों को विषबाधा की वजह से पेट में दर्द होना, उल्टी आना और बेचैनी महसूस हुई, तब पूरा मामला उजागर हुआ। विषबाधा से प्रभावित विद्यार्थियों को खामगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



0 comments:
Post a Comment