Friday, December 10, 2010

'क' नाम वाली लड़की संग सल्लू लेंगे सात फेरे!!!


फिल्म सितारे सलमान खान की शादी को लेकर हमेशा ही खबरों का बाजार गर्म रहता है। सलमान के सिर पर सेहरा कब सजेगा, इस बात का इंतजार सभी कर रहे हैं। लेकिन सलमान की जीवन संगिनी कौन होगी? यह जिज्ञासा भी हर फैन के मन में है। सितारों के इशारों को मानें तो सलमान की बेगम ग्लैमर जगत से ही होगी। वह फिल्म एक्ट्रेस भी हो सकती है या फैशन की दुनिया से जुड़ी हुई भी। उस लड़की का नाम क, व या न अक्षर से शुरू होने वाला हो सकता है। उसकी राशि वृषभ या वृश्चिक होगी। सलमान के सितारे कहते हैं इस समय उनका सबसे बेहतरीन समय चल रहा है और अभी वे दबंग जैसी कई ब्लाक बस्टर्स फिल्में करेंगे। खान को शादी के लिए अभी कम से कम दो साल इंतजार करना पड़ेगा। सलमान के सितारे कहते हैं कि अभी तक जो सफलता उन्होंने देखी है, उससे कई बड़ी सफलताएं उनके लिए भविष्य में हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक सलमान खान की जन्म स्थान और तिथि के अनुसार सलमान की जन्म राशि मेष है। मंगल और शुक्र की युति के कारण उनके कई प्रेम प्रसंगों के योग हैं और बारबार उन्हें ब्रेकअप्स का सामना भी करना पड़ता है। सलमान को इसी युति के कारण ही उन्हें इतनी विलासिता भरी जिंदगी मिली है। यह उनके जीवन में ताउम्र रहेगी।
अक्टूबर 2012 तक उनके लिए गोल्डन पीरियड है, इस दौरान उन्हें बहुत बड़ी-बड़ी सफलताएं मिलेंगी। वांटेड और दबंग की सफलता भी इसी काल में है। इसी समय में सलमान खान शादी करेंगे। सलमान की कुंडली में मंगल दसवें घर में बैठा है जो उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में नाम देता है। इसी कारण सलमान पर कई विवाद होने के बावजूद भी उन्हें नरम दिल का इंसान माना जाता है। उनका शनि भी उच्च का है, इसके प्रभाव से वे भविष्य में काफी नाम कमाएंगे।

0 comments:

Post a Comment