Saturday, December 11, 2010

124 साल पुराने क्रिसमस ट्री


लंदन। क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। इस मौके पर ज्यादातर परिवार हर बार नए क्रिसमस ट्री से अपने घर को सजाते हैं। लेकिन लंदन में एक परिवार ऐसा भी है, जिसने इस बार दुनिया के सबसे पुराने क्रिसमस ट्री से अपना घर सजाने की तैयारी की है। 124 साल पुराने इस ट्री को लंदन के पार्कर परिवार ने 1886 में पहली बार खरीदा था, यह एक बार फिर मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है। महारानी विक्टोरिया के जमाने में खरीदे गए नन्हें खिलौनों से तैयार इस 14 इंच लंबे ट्री की कीमत उस समय केवल छह पेंस थी। हालांकि 2005 में एक एंटीक रोड शो में विशेषज्ञों ने इसकी कीमत करीब एक हजार पौंड (करीब 72 हजार रुपये) आंकी थी। इस नाजुक विरासत को इसके मालिक पॉल पार्कर ने अपनी मां से 2008 में उनके मरने के बाद प्राप्त किया था। अब पार्कर परिवार की तीसरी पीढ़ी इसके साथ क्रिसमस की तैयारी कर रही है। 45 वर्षीय गणितज्ञ पॉल न कहा, मैं इस साल क्रिसमस के मौके पर ट्री को प्रदर्शन के लिए रखने पर गौरवान्वित महसूस करुंगा। उन्होंने कहा कि मेरी मां अगर जिंदा होती, तो बहुत खुश होतीं और मेरे पिता ग्राहम को इसे परिवार की परंपरा के तौर पर आगे बढ़ाने पर अच्छा लगता। यह उन चीजों में शामिल है, जिनके साथ हम पले-बढे़ हैं। इस ट्री को पहली बार लंदन के क्रिस्टी नीलामीघर ने प्रमाणित किया था, जिसे बाद में गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया का सबसे पुराना कृत्रिम ट्री होने की पुष्टि की थी।

0 comments:

Post a Comment