Wednesday, December 8, 2010

हनिमून के दौरान कराई पत्नी की हत्या


केप टाउन।। ब्रिटेन में रह रहे करोड़पति प्रवासी भारतीय शिरीन देवानी पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में हनिमून के दौरान अपनी पत्नी एनी देवानी की सुपारी देकर हत्या कराई थी। साउथ अफ्रीका की पुलिस की रिक्वेस्ट पर लंदन पुलिस ने देवानी को अरेस्ट कर लिया है। उन्हें अब साउथ अफ्रीका भेजा जाएगा।भारतीय मूल के शिरीन ब्रिटेन के करोड़पतियों में से एक हैं। हाई प्रोफाइल सोसायटी से जुड़ा यह मामला पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में है।
भारतीय मूल की स्वीडिश महिला एनी (28) की हत्या के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को पिछले कुछ दिनों से कोई सुराग नहीं मिल रहा था लेकिन इस नवविवाहित जोड़े को केप टाउन पहुंचाने वाले एक टैक्सी ड्राइवर ने मंगलवार को बताया कि देवानी (31) ने ही इस हत्या की साजिश रची थी।टैक्सी ड्राइवर जोला टोंगो ने इस मामले में अपनी सजा की मियाद कम किए जाने संबंधी एक समझौता सरकार के साथ करने के बाद कोर्ट को बताया कि नवविवाहिता एनी की हत्या उसके पति के इशारों पर की गई थी।टोंगो उन तीन लोगों में शामिल है, जिस पर इस महिला की हत्या का आरोप लगाया गया है। टोंगो ने कोर्ट को बताया कि देवानी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए 1500 साउथ अफ्रीकी रैंड्स (1300 पाउंड) की पेशकश की थी।बहरहाल, टोंगो के इकबालिया बयान के बाद देवानी के प्रत्यर्पण की मांग के बारे में पुलिस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार-एनी देवानी के पति को ब्रिस्टल पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। साउथ अफ्रीकी अधिकारियों की तरफ से ब्रिस्टल पुलिस ने 30 वर्षीय शिरीन देवानी को गिरफ्तार किया। भारतीय मूल के शिरीन ने ब्रिस्टल में पुलिस के सामने सरेंडर किया था। शिरीन को वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। शिरीन को अब साउथ अफ्रीका प्रत्यार्पित किया जा रहा है। उधर, कई केयर सेंटर के मालिक सिरीन ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बकवास बताया है। स्वीडन से आए एनी के पिता विनोद हिंडोचा और अन्य रिश्तेदार स्वीडन से लंदन पहुंच चुके हैं।

0 comments:

Post a Comment