Tuesday, December 7, 2010

पत्नी खुद को चाकू मार रही थी, पति ने की मदद


पत्नी के कत्ल का आरोप झेल रहे एक आस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने मनोवैज्ञानिक को बताया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल नहीं किया। उसने तो सिर्फ उसकी मदद की। 36 वर्षीय क्रेग ऑरोन कोक्स ने बताया कि उसने और उसकी पत्नी ने फैसला किया था कि वो उसके चालीसवें जन्मदिन पर मस्ती करने के बाद आत्महत्या कर लेंगे। क्रेग के अनुसार जन्मदिन मनाने के बाद उसकी पत्नी जोडी ने अपने आप खुद पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। हालांकि जोडी के शरीर पर जबरदस्ती करने के निशान मिले थे और यह भी पाया गया था कि उसने खुद को बचाने की कोशिश की होगी।
क्रेग का परीक्षण करने वाले मनोवैज्ञानिक कह कहना है कि उसने उसका परीक्षण किया था और क्रेग ने उसे बताया था कि उसकी पत्नी ने खुद को चाकू मारे। दोनों ने खूब शराब पी थी और जोडी आत्महत्या करने की जिद कर रही थी। क्रेग मरते वक्त उसके साथ रहना चाहता था और इसलिए उसकी मदद कर रहा था। जोडी ने उससे कहा था कि वो भी उसे चाकू मारे और क्रेग ने शरीर पर चाकूओं से हमला करने में जोडी की मदद की।अस्पताल में भर्ती होने पर क्रेग ने कहा था कि वो मरना नहीं चाहता। उसका एक बेटा है और वो जिंदा रहना चाहता है। कोर्ट के लिए इस मामले के सुलझाना एक बड़ी समस्या है। आरोपी क्रेग ने ये स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी के शरीर में चाकू घोंपा लेकिन वो यह नहीं मान रहा है कि उसने उसकी हत्या की है। वो यही कह रहा है कि उसने तो अपनी पत्नी की आत्महत्या करने में मदद की है।
यदि क्रेग यह साबित कर देता है कि दोनों आत्महत्या करना चाहते थे तो वो कत्ल के आरोप से तो बच जाएगा लेकिन उस पर चोट पहुंचाने के आरोप में मामला चलता रहेगा। इस गंभीर मामले में अब क्रेग को ही साबित करना पडे़गा की आत्महत्या करने की बात पर सहमति बनी थी। यदि वो यह साबित नहीं कर पाया तो हो सकता है वो कत्ल का दोषी करार दे दिया जाए।

0 comments:

Post a Comment