Monday, December 6, 2010

सेक्सी बीवी और सरकोजी दोनों हैं बेवफा


लंदन। कार्ला ब्रूनी और उनके पति राष्ट्रपति सरकोजी दोनों का कहीं और अफेयर चल रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और उनकी सेक्सी मॉडल बीवी कार्ला ब्रूनी दोनों एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। 43 वर्षीय कार्ला का अपने से छह साल छोटे पॉप स्टार बेंजामिन बिओल और 55 वर्षीय सरकोजी का फ्रांस की 40 वर्षीय मंत्री चैंटल जुआनो से अफेयर की खबर है। ये बेहद आश्चर्य की बात है कि फ्रांस की प्रथम महिला और उनके पति राष्ट्रपति सरकोजी की केवल दो साल पहले शादी हुई थी। सूत्रों के अनुसार कुछ हफ्तों पहले ही कार्ला का ये नया अफेयर शुरू हुआ है।खबर तो ये भी है कि कार्ला और सरकोजी का तलाक भी हो सकता है, और उनकी शादी अब अंतिम सांसे गिन रही है। फ्रांस के एक ब्लॉग के अनुसार कार्ला पिछले कई दिनों से अपने दोस्त पॉप स्टार बेंजामिन के घर में ही रह रही हैं।

0 comments:

Post a Comment