Thursday, December 9, 2010

पति से तलाक लेंगी करिश्मा कपूर?


मुंबई। अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर की शादी टूटने के कगार पर है। चर्चा है कि अभिनेत्री जल्द ही तलाक की अर्जी दाखिल करने वाली हैं। न्यूयार्क के नामी व्यवसायी की पूर्व पत्‍‌नी के साथ संजय की नजदीकियां बढ़ने को इसका कारण बताया जा रहा है। रणधीर कपूर और बबिता की पुत्री पिछले तीन महीने से अपने पति का घर छोड़कर मुंबई में रह रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पति से मतभेद के चलते करिश्मा बहुत तनाव में हैं। वे संजय से अलग होना चाहती हैं। यहां तक कि वो एक हाई प्रोफाइल पार्टी को बीच में इसलिए छोड़कर चली गई कि कहीं इस मामले पर मीडिया उन्हें न घेर ले। उल्लेखनीय है कि अभिषेक बच्चन से अलगाव के बाद करिश्मा ने संजय से 2003 में शादी की थी। संजय ने भी लोलो से शादी से कुछ दिन पहले ही अपनी पहली पत्नी फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से तलाक लिया था। 2005 में पहली बेटी के जन्म के समय से ही कहा जा रहा था कि दोनों के रिश्तों में दूरियां बढ़ रही है। इस साल मार्च में एक बेटा होने के बाद दोनों के वैवाहिक जीवन में दरार आने की चर्चा तेज हो गई थी।

0 comments:

Post a Comment