Wednesday, December 8, 2010

82 साल की महिला कुंग फू मास्टर!


बीजिंग। अमर कुंग फू मास्टर ब्रूस ली की धरती चीन में आजकल 82 साल की एक बुजुर्ग महिला कुंग फू मास्टर की चर्चा जोरों पर है। नाती-पोते खिलाने की उम्र में झाओ युफांग अपने कुंग फू के स्टंट से लोगों का दिल बहलाती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी ऊर्जा देखकर लोग हैरान हैं। झाओ प्रतिदिन राजधानी बीजिंग में अपने घर के नजदीक पार्क में सुबह अपनी कला का प्रदर्शन करती हैं। हर रोज सैकड़ों लोग उन्हें देखने आते हैं। उन्हें शाओलिन कुंग फू और ताइची मार्शल आ‌र्ट्स में महारत हासिल है। झाओ पिछले 70 साल से योग कर रही हैं। उन्होंने बताया, मैंने हमेशा सादा जीवन जीने को प्राथमिकता दी है। कम उम्र में ही मैंने मांस-मछली खाना छोड़ दिया था। यही वजह है कि मेरे शरीर में अब भी इतनी चुस्ती-फुर्ती है। मैं दिन में कम से कम तीन घंटे व्यायाम करती हूं। झाओ ने बताया, जब मैं छोटी थी, तो हमारे इलाके का मास्टर मुझे कुंग फू सिखाने को राजी नहीं था। मैंने खुद ही कोशिश करके सीखा। उसके बाद कुंग फू के स्कूल गई और मास्टर को पीटा। तब तक पीटा जब तक उन्होंने मुझसे माफी नहीं मांगी

0 comments:

Post a Comment