Friday, December 10, 2010

85 साल पुराना टोस्टर, अब भी करता है काम


लंदन। आधुनिक दौर में लोग नए-नए इलेक्ट्रानिक उपकरणों को तवज्जो देते हैं लेकिन लंदन में एक शख्स अभी भी 85 साल पुराने टोस्टर का इस्तेमाल कर रहा है। 74 वर्षीय जॉनी कोंडन अपने परिवार के लिए इसी टोस्टर से नाश्ता तैयार करना पसंद करते हैं। इसमें दो ब्रेड को सेंकने में करीब चार मिनट का समय लेता है। 1926 में बने इस टोस्टर को उनकी दादी मां को उनके मित्र ने उपहार में दिया था। फिर उन्होंने इसे जॉनी की मां को दे दिया। जॉनी बड़े चाव से सुबह का नाश्ता इस टोस्टर से अपने परिवार के लिए भी बनाते हैं। खास बात यह है कि इस टोस्टर में अभी तक कोई खराबी नहीं आई है।
जॉनी इस टोस्टर को बहुत संभाल कर रखते हैं। हालांकि इसे चलाने में बिजली की खपत बहुत ज्यादा होती है। देखने में यह टोस्टर थोड़ा अजीबोगरीब है। उन्होंने कहा, यह बहुत ही मजबूत है और चालू हालत में है। 85 साल का होने के बावजूद यह आज तक खराब नहीं हुआ।

0 comments:

Post a Comment