Saturday, December 11, 2010

अमेरिकी जहाज लूट लिया'


नैरोबी.सोमाली समुद्री डाकुओं ने आज अमरीकी कंपनी द्वारा संचालित एक जहाज पर कब्जा कर लिया। यूरोपीय संघीय नौसेनिक बल के मुताबिक जहाज में म्यांमार के 23 लोगों का दल सवार था। यह जहाज तंजानिया से मोजाम्बिक के पोर्ट ऑफ बेईरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो छोटी नौकाओं पर सवार पांच समुद्री डाकुओं के गिरोह ने राकेटचलित ग्रेनेड के जरिये जहाज पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान जहाज तंजानिया- मोजाम्बिक सीमा से करीब 80 समुद्री मील पूर्व पर था। जहाज पर सवार लोगों के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सोमाली बेसिन में दक्षिण की आरे से होने वाले लगातार हमलों से साबित होता है कि इन इलाकों में समुद्री डाकुओं की गतिविधियां लगातार बढती जा रही है।
गौरतलब है कि भारत,यूरोप और अन्य विदेशी नौसेना द्वारा सतत निगरानी के बावजूद सोमालियाई समुद्री डाकु हिंद महासागर और अदन की खाडी क्षेत्न में हर माह जहाजों को बंधक बनाकर करोडों डालर वसूल रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment