Saturday, December 11, 2010

फिल्म देखकर बच्चे ने किया मर्डर


रेवाड़ी।। बॉलिवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी की एक फिल्म को देखकर कक्षा नौ के एक छात्र ने छह साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय मिथिलेश ने शुक्रवार को नारायण विहार कॉलोनी में कथित रूप से अपर केजी में पढ़ने छात्र विकास यादव की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मिथिलेश ने बच्चे के शव को कॉलोनी में एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया। पुलिस को शव बाद में मिला, जिसके बाद मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
किशोर ने जांच अधिकारियों को बताया कि विकास उसकी शिकायत उसके दादा से किया करता था जिससे वह उससे बहुत क्रोधित था। उसने बताया कि हाल में उसने टेलिविजन पर सुनील शेट्टी की फिल्म देखी थी। फिल्म को देखकर उसने मर्डर का प्लान बनाया।

0 comments:

Post a Comment