Monday, December 6, 2010

नकली प्रिंस ने लगाया चूना


लंदन। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर एक व्यक्ति ने नकली प्रिंस हैरी बन कर कई महिलाओं को चूना लगा दिया।
'द डेली एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, फेसबुक पर एक व्यक्ति ने खुद को प्रिंस हैरी के तौर पर पेश किया और प्रिंसेज डायना के नाम पर बनाई एक चैरिटी के अनुदान को पार कर लिया। अखबार के मुताबिक इस चालबाजी से प्रिंस हैरी को इस चैरिटी में हजारों पाउंड का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की कम से कम 20 महिलाओं ने इस व्यक्ति को चैरिटी के नाम पर राशि सौंप दी। सेंट जेम्स पैलेस ने कहा कि प्रिंस हैरी को इस घोटाले के बारे में बताया गया। उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि उस व्यक्ति ने कई महिलाओं को ठग लिया। अखबार में इस व्यक्ति की पहचान राजी अब्बास अगबूला के तौर पर की है, जिसने नाइजीरिया और नजदीकी बेनिन में फर्जी बैंक खाते से यह राशि हड़प ली।

0 comments:

Post a Comment