Saturday, November 20, 2010

शादी रुकवाने के लिए बेटी को बना दिया आतंकवादी


मॉस्को। बच्चे अगर माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी करें, तो उनके रिश्तों में तनाव स्वाभाविक है। मगर रूस में एक मां ने जो किया वह पहले कभी नहीं हुआ। लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए हवाई जहाज से भाग रही थी। मां ने हवाई अड्डे के अधिकारियों से कहा कि उसकी बेटी आत्मघाती हमलावर है और विमान उड़ाना चाहती है। बस फिर क्या था, विमान को तत्काल खाली करा के लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया।
रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी आरआइए नोवोस्ती के मुताबिक, पुलिस ने लड़की को मॉस्को के दोमोदेदोवो एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली।
तब उन्हें पता लगा कि मां ने बेटी की शादी रुकवाने के लिए ये ड्रामा किया था। इसके बाद पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में मां को गिरफ्तार किया।
एजेंसी के अनुसार, इस युवती को मोरक्को के एक युवक से प्यार हो गया था और वह उससे शादी करने मोरक्को जा रही थी। मां शादी के खिलाफ थी। वह नहीं चाहती थी कि बेटी शादी करके किसी और देश में बस जाए।

0 comments:

Post a Comment