Friday, November 19, 2010

जर्मनी में मुंबई जैसे हमले की आशंका!


बर्लिन। पाकिस्तान स्थित आतंकी गुटों की तरफ से जर्मनी में इस महीने के अंत तक मुंबई जैसे हमलों के संभावित खतरे के मद्देनजर जर्मनी में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। अलर्ट के तहत हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा देश के अंदर प्रवेश करने वाली सभी सीमाओं पर जर्मन सेना और सीमा बल के जवानों को भी पूरी तरह मुस्तैद कर दिया गया है। जर्मनी के गृह मंत्री थॉमस डी मेजिरी ने कहा कि हमें इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि इस्लामी आतंकी इस महीने के अंत तक हमला करने की योजना बना रहे हैं। यह हमला दो वर्ष पूर्व पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा मुंबई पर किए गए हमले के जैसा हो सकता है। हालांकि मेजिरी ने यह स्वीकार किया कि यह हमला छोटे स्तर पर किसी व्यक्ति द्वारा भी अंजाम दिया जा सकता है लेकिन हमले की जो जानकारी मिली है वह काफी पुख्ता है। संभावित हमले को देखते हुए उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने को कहा है।

0 comments:

Post a Comment