Thursday, November 18, 2010

भविष्य देख सकता है मनुष्य


लंदन। क्या इंसान भविष्य का ज्ञाता हो सकता है? यकीन नहीं होगा लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है कि अनेक लोग भविष्य को देख सकते हैं। ब्रिटिश अखबार 'डेली मेल' की खबर के अनुसार, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में डेरिल बेम के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने पाया कि कई लोग घटनाएं होने से पहले ही उन्हें जानने की क्षमता रखते हैं। उनका अध्ययन एक हजार स्वयंसेवकों पर किए गए शोध पर आधारित है।
एक प्रयोग में छात्रों को याद करने के लिए शब्दों की सूची दिखाई गई। इसके बाद उन्हें उतने शब्दों को याद करने के लिए कहा गया जितना वे कर सकते थे। अंत में उन्हें टाइप करने केलिए अपने मन से शब्दों का चुनाव करने के लिए कहा गया।
कुछ विद्यार्थी दूसरों की तुलना में कुछ शब्दों को याद रखने में बेहतर थे लेकिन हैरानी की बात यह थी कि यह वही शब्द थे जिन्हें बाद में उन्हें टाइप करने को कहा गया था। जिसका अर्थ था कि भविष्य में होने वाली घटना ने याद रखने की उनकी क्षमता को प्रभावित किया था।

0 comments:

Post a Comment