Thursday, November 18, 2010

पहले 8.8.8, फिर 9.9.9 और अब 10.10.10


वाशिंगटन। यह मिशिगन [अमेरिका] निवासी एक महिला के तीन बच्चों की जन्म तिथियां है। उसका दावा है कि ऐसा सहज ढंग से हुआ है और इसके लिए उसने कोई योजना नहीं बनाई। 36 वर्षीय बारबरा सोपर्स ने कहा कि यह महज संयोग है। उनके पहले बच्चे का जन्म 8 अगस्त 2008 को हुआ, दूसरे का जन्म 9 सितंबर 2009 को हुआ और तीसरे का जन्म हाल ही में 10 अक्टूबर को हुआ। उल्लेखनीय है कि आजकल बच्चों की जन्मतिथि को लेकर माता-पिता खासे सजग होते हैं। वे कुछ खास तारीखों पर बच्चों का जन्म चाहते हैं। इसके लिए वे पहले से तैयारी भी करते हैं। डॉक्टरी मदद भी लेते हैं। सोपर्स ने बताया कि उनके पहले बच्चे का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई तारीख को हुआ था। जबकि दूसरे बच्चे की तारीख डॉक्टर ने 20 सितंबर, 2009 के आसपास दी थी, लेकिन उसका जन्म तिथि से पहले हुआ। तीसरे बच्चे का जन्म भी समय से पहले हुआ। स्वास्थ्य की समस्या के चलते डॉक्टर ने सोपर्स का प्रसव पहले कराया। उन्हें प्रसव की तिथि चार नवंबर दी गई थी। सोपर्स ने इसे इत्तेफाक बताया है। यद्यपि अपने बच्चों की अनोखी जन्मतिथियों से वह काफी प्रफुल्लित भी हैं।

0 comments:

Post a Comment