Sunday, November 21, 2010

तीन पैरों वाली बत्तख(dock)


बीजिंग। पानी में दो पैरों से तैरती बत्तख(dock) आपने जरूर देखी होगी, लेकिन चीन में एक शख्स के पास तीन पांव वाली बत्तख है। चीन के ग्वांझी प्रांत के किसान यांग फुयांग उस समय सकते में आ गए जब उन्होंने बत्तख के बच्चे का तीसरा पांव देखा। उन्होंने इस बच्चे को छह सौ अन्य बत्तखों के बच्चों के साथ खरीदा था। इन्हें टीका लगवाते समय उनका ध्यान बत्तख के तीसरे पांव की ओर गया। खास बात यह है कि इस तीसरे पांव में दो पंजे हैं।
उन्होंने बताया कि यह अनोखी बत्तख लोगों के कौतूहल का केंद्र बनी है। सैकड़ों लोग इसे देखने आ रहे हैं। इसे खरीदने के लिए कई लोगों ने उनसे संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।
फुयांग ने बताया, उसका तीसरा पैर देखकर मैं चकित रह गया। मैंने उसकी परवरिश खुद करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि वे पिछले दस साल से बत्तख पालन व्यवसाय से जुड़े हैं, लेकिन तीन पैरों वाली बत्तख कभी नहीं देखी। उसके दो पांव के पीछे एक पैर और है जिसमें दो पंजे हैं।
उन्होंने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि तीन पैरों के साथ यह कैसे सामंजस्य स्थापित करेगी? फुयांग इस बत्तख की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हैं। उधर, पशु विशेषज्ञों का कहना है कि यह आनुवांशिक उत्परिवर्तन का परिणाम है।

0 comments:

Post a Comment