Saturday, November 27, 2010

बेच दी 60 पत्नियां, अब हुआ गिरफ्तार


पश्चिम बंगाल पुलिस ने सैनिक बन महिलाओं से शादी रचा उन्हें बेचने का धंधा करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विक्की विश्वकर्मा को पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग से गिरफ्तार किया। विक्की बेहद शातिर तरीके से सैनिक बन लड़की के घरवालों को शादी का प्रस्ताव देता था और फिर अपनी नई नवेली पत्नियों को कोठों पर बेच देता था। पिछले पांच साल में वो विभिन्न स्थानों में शादी रचा 60 से ज्यादा लड़कियों को पुणे और मुंबई के कोठों पर बेच चुका है। उसका शिकार बनी 9 लड़कियों को पुलिस रिहा भी करा चुकी है। विक्की सैनिक बन गरीब परिवारों तक पहुंचता और यह कहता की वो छुट्टी पर आया है और उसे शादी करनी है। लड़की का उज्जवल भविष्य देख गरीब घरवालें लड़की को विक्की के साथ विदा कर देते थे/दार्जलिंग में एक स्वयसेवी सेंस्था ने पुलिस को विश्वकर्मा के बारे में जानकारी दी थी। विक्की के बारे में गुप्त सुराग मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को विक्की को गिरफ्तार कर लिया।
भास्कर डॉट कॉम से बात करते हुए दार्जलिंग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विक्की अलग-अलग नामों से अलग-अलग गांवों में लड़कियों के घरवालों से मिलता। उसका मूल नाम विशाल शैट्टी हैं और वो जलपईगुड़ी जिले का रहने वाला है। अब तक दार्जलिंग में उसके खिलाफ 9 मामले दर्ज किए जा चुके हैं जबकि उसने करीब 60 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने विक्की पर मानव तस्करी, रेप और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।60-70 हजार में बेच देता था कोठो पर-
गांव की भोली भालियों लड़कियों से शादी कर विक्की पहले उन्हें अपने साथ रखता और फिर पुणे और महाराष्ट्र के कोठों पर बेच देता। वो एक लड़की को करीब 60-70 हजार रुपए में बेचता था।

0 comments:

Post a Comment