Monday, November 22, 2010

आशीर्वाद से शुरू हुई कुत्ते की जिंदगी!


लंदन। दुनिया में किसी भी कुत्ते के लिए जिंदगी की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। पैदा होने के बाद उसका मालिक उसे चर्च में आशीर्वाद दिलाने ले गया और यहां उसे शेरिडन नाम मिला। उसके बाद होटल में उसके जन्म की खुशियां मनाने के लिए पार्टी रखी गई। करीब 75 मेहमानों ने पार्टी में शैंपेन का मजा लिया। इसे किसी नवजात कुत्ते के लिए आयोजित, अब तक का सबसे शाही समारोह माना जा रहा है। शेरिडन अपने मालिक के साथ जगुआर कार में बैठकर चर्च गया। पेशे से अंतिम संस्कार संपन्न कराने वाले कुत्ते के मालिक रसेल स्मिथ ने बताया, मैं अपने कुत्ते के प्रति अपने लगाव को दिखाने के लिए उसे चर्च ले गया और वहां उसका नामकरण किया। उन्होंने बताया, पार्टी से लेकर आशीर्वाद समारोह तक कुल मेरे एक हजार पौंड (करीब 72 हजार रुपये) खर्च हो गए। मैंने शेरिडन को ले जाने के लिए क्रीम रंग की जगुआर किराए पर ली। चर्च को भी फूलों से सजाया गया। मैंने शेरिडन के लिए खास तौर पर बनवाए सिल्क का शॉल पहनाकर उसे आशीर्वाद दिलाया।
कुत्ते को आशीर्वाद देने वाला पादरी भी मामूली नहीं था, बल्कि उसे इन्हीं कामों में महारथ हासिल है। यह पादरी इससे पहले तमाम जानवरों, खेती के उपकरणों, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि को आशीर्वाद दे चुके हैं। मगर शेरिडन की शान अलग है।

0 comments:

Post a Comment