Sunday, November 21, 2010

चेहरा देखकर जाने किसी का व्यक्तित्व


चेहरा इंसान के विचारों का ही नहीं, पूरे व्यक्तित्व का दर्पण है। किसी के चेहरे के हावभाव देखकर उसके स्वभाव या विचारों को जान लेना एक सामान्य योग्यता है। यह योग्यता लगभग प्रत्येक इंसान में पाई जाती है। किन्तु इंसान का व्यक्तित्व बड़ा गहरा और गुप्त हेाता है। किसी का वास्तविक और पूर्ण व्यक्तित्व पता करना बड़ा ही कठिन किन्तु अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। गुण और आकार का बड़ा ही गहरा सम्बंध होता है। आकार या आकृति के आधार पर किसी इंसान का असली रूप या व्यक्तित्व जानने का विज्ञान बहुत पुराना और प्रामाणिक है। शरीर के विभिन्न अंगों के आकार को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि वह इंसान कैसा है। तो आइये पहली कड़ी के रूप में आज चेहरे के आकार से व्यक्तित्व की पहचान करें:-
- गोल चेहरे के जातक अत्यंत व्यावहारिक, उदार, प्रतिभा-सम्पन्न, परिश्रमी, धन कमाने में कुशल तथा सफल व्यवसाई होते हैं।
- जिन इंसानों का चेहरा वर्गाकार आकृति लिये हुए होता है, वे सशक्त, नेतृत्व क्षमता से सम्पंन, तीक्ष्ण बुद्धि तथा सृजनात्मक तथा पे्ररक शक्ति से युक्त होते हैं।
- नाशपाती फल की आकृति जैसे चेहरे वाले जातक ओजस्वी स्वभाव वाले, हस्त कला, संगीत कला, ललित कला, चित्रकला एवं साहित्य के क्षेत्र में कुशल एवं सफल होते हैं।
- प्राय: देखा गया है कि तिकोने चेहरे वाले जातक आत्म केेन्द्रित एवं स्वार्थी प्रवृत्ति के होते हैं।

0 comments:

Post a Comment