Friday, November 26, 2010

एंजेलिना जोली के नाम पर मंदिर


लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की हिन्दू धर्म में काफी आस्था है। वे मंदिरों में अकसर पूजा के लिए जाती है। उनकी आस्था को देखते हुए कंबोडिया के अंकोर वाट परिसर में बने भगवान ब्रह्मा के एक मंदिर को एंजेलीना जोली मंदिर के नाम से भी पुकारा जाने लगा है। फीमेलफ‌र्स्ट ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मंदिर एंजेलीना की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म टोम्ब राइडर में भी दिखाई दिया था। वह कई बार इस मंदिर में आ चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री ने कंबोडिया से ही अपने पहले बच्चे मैडॉक्स को गोद लिया है।
एक स्थानीय निवासी ने बताया, 12वीं शताब्दी में भगवान ब्रह्मा का यह मंदिर अब एंजेलीना जोली मंदिर के नाम से भी पहचाना जाने लगा है।

0 comments:

Post a Comment