Monday, November 22, 2010

चीन और म्यांमार के बीच अब दौड़ेंगी हाई स्पीड ट्रेनें


पेइचिंग।। चीन और म्यांमार जल्द ही दोनों देशों के बीच एक हाई स्पीड वाले एक रेल संपर्क स्थापित करने के मकसद से चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इससे इस इलाके में व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार 1,920 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग चीन के कुनमिंग शहर को म्यांमार के सबसे बड़े शहर यंगून से जोड़ेगा। चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के जानकार वांग मेंग्शु ने बताया कि दो महीने में दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के पूरा होने के बाद इस रेलमार्ग पर रेल 170-200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रेलगाड़ियां दौड़ेंगी। दक्षिण-पश्चिमी चीन और कंबोडिया के बीच हाई स्पीड वाले रेल संपर्क स्थापति करने को लेकर दोनों देशों के बीच वार्ता चल रही है।
वांग ने कहा कि वियतनाम के अलावा अन्य तीन रेल संपर्कों को लेकर चर्चा हो चुकी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने में 10 साल लग जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment