Friday, November 26, 2010

करिश्मा और संजय के रिश्ते में फिर पड़ी दरार!


मुंबई। अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर की शादी एक बार फिर टूटने के कगार है। चर्चा है कि न्यूयार्क के नामी व्यवसायी की पूर्व पत्‍‌नी के साथ संजय की नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों को कई जगहों पर साथ देखा गया है। करिश्मा लगातार अपने पति से दूर मुंबई में रह रही हैं। जानकारों के मुताबिक संजय और अमेरिकी सोशलाइट मॉडल के संबध दोस्ती से कहीं ज्यादा हैं। अपनी शादी से परेशान दोनों एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आते हैं। एक अप्रवासी भारतीय से शादी करने वाली इस मॉडल के एक बेटी भी है। इसकी शादी देश की शादी शाही के रूप में याद की जाती है। बाद में इस पर टीवी डॉक्यूमेंटरी भी बनी थी। उल्लेखनीय है कि अभिषेक बच्चन से अलगाव के बाद करिश्मा ने संजय से शादी की थी। संजय ने भी लोलो से शादी से कुछ दिन पहले ही अपनी पहली फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से तलाक लिया था। नंदिता इन दिनों डिनो मारियो के साथ देखी जा रही हैं। चर्चा है कि करिश्मा मुंबई लौटने और फिल्मों में काम करने की बेहद इच्छुक हैं, जबकि संजय इसके खिलाफ है। 2005 में पहली बेटी के जन्म के समय से ही कहा जा रहा था कि दोनों के रिश्तों में दूरियां बढ़ रही है। इस साल मार्च में एक बेटा होने के बाद दोनों के वैवाहिक जीवन के फिर खटपट अटकलें तेज हैं।

0 comments:

Post a Comment