Monday, November 22, 2010

मरीजों के साथ शारीरिक सम्बंध:अमेरिकी चिकित्सक


न्यूयार्क. अमेरिका में तेजी से तरक्की कर रहे चिकित्सा विज्ञान के साथ ही मानो यहां के चिकित्सकों की सोच भी बदल रही है। एक सर्वेक्षण की माने तो अमेरिकी चिकित्सक मरीजों के साथ शारीरिक सम्बंध को गलत नहीं मानते।
चिकित्सा के क्षेत्र में परामर्श देने वाली संस्था 'वेबएमडी' ने यह सर्वेक्षण कराया है। इस सर्वेक्षण में लगभग 10,000 अमेरिकी चिकित्सकों से कई मसलों पर सीधे सवाल पूछे गए थे।
सर्वेक्षण में शामिल चिकित्सकों में 11.7 फीसदी ने माना कि उनके अपने मरीजों के साथ नजदीकी रिश्ते रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने उपचार के दौरान मरीजों के साथ सम्बंध नहीं बनाए बल्कि इलाज के कम से कम छह महीने बाद वे मरीजों के साथ जिस्मानी तालुक्कात में शामिल हुए।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' ने इस सर्वेक्षण के नतीजे को प्रकाशित किया है। एक चिकित्सक ने कहा, "जब हम मरीज को देखते हैं तो हमें दिमाग में रोमानी खयाल नहीं रखने चाहिए।

0 comments:

Post a Comment