Thursday, November 25, 2010

समुद्र में 50 दिनों के बाद बच गए किशोर


न्यूजीलैंड में तीन किशोरों को समुद्र में 50 दिन भटकने के बाद जिंदा निकाल लिया गया। समुद्र में एक छोटी से नाव में 50 दिन बिताने वाले ये किशोर सीगल (एक प्रकार का पक्षी) खाकर जिंदा रहे। सेमुअल परेज (15), फिलो फिलो (15) और एडवर्ड नासाऊ (14) को 5 अक्टूबर को समुद्र में डूबा हुआ मानकर उन्हें खोजने का अभियान बंद कर दिया गया था। इन किशोरों ने अपनी छोटी नाव में बीते 50 दिनों में समुद्र में 1300 का सफर किया। इसी बीच न्यूजीलैंड के एक जहाज की नजर उन पर पड़ गई और उन्हें जिंदा बचा लिया गया। जिंदा रहने के लिए वो समुद्र का पानी पीते थे और पक्षीयों को भोजन बनाते थे। मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया जहाज 'सेन निकुनाऊ' ऑकलैंड कि ओर लौट रहा था। रास्ते में समुद्र में भटकते हुई किशोरों की नाव जहाज को दिख गई। न्यूजीलैंड में इन किशोरों के जिंदा बचने को करीश्मे के रूप में देखा जा रहा है। हैरत की बात यह है कि समुद्र में 50 दिन भटकने के बाद भी तीनों किशोरों का स्वास्थ्य ठीक है।

0 comments:

Post a Comment