Tuesday, November 23, 2010

सेक्‍स के बारे में ज्‍यादा जानती है महिलाएं


पुरुष भले ही खुद को संबंधों के मामलों में ज्‍यादा जानकार समझते हो लेकिन अमेरिका में हुए सर्वे में यह बात सामने आई है कि महिलाएं सेक्स ज्ञान के मामले में पुरूषों से कहीं आगे हैं।
एसोसिएटेड प्रेस और वेबसाइट लाइफगोजस्ट्रॉंग के सर्वे में 59 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि सेक्स के बारे में ऐसा कुछ नहीं है जो वह नहीं जानती हैं। वहीं केवल 48 प्रतिशत पुरुषों में इस तरह का आत्मविश्वास पाया गया।
इंडियाना विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डेबी हेरबेनिक ने बताया कि महिलाएं सेक्स के बारे में अपने दोस्तों से पुरुषों की तुलना में ज्यादा बातें करती हैं। वे डॉक्‍टर और मनोवैज्ञानिकों से भी सलाह लेने में संकोच नहीं करती हैं। यहां तक की वे इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए किताब का भी सहारा लेती हैं। इसलिए वे मर्दो से ज्‍यादा जानकारी रखती हैं।

0 comments:

Post a Comment