Friday, November 26, 2010

ब्रिटिश स्‍कूल में 15 साल की लड़की ने जलाई कुरान


लंदन. ब्रिटेन में एक 15-वर्षीय छात्रा को कुरान जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुरान जलाते हुए इस लड़की का वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर अपलोड था। घटना सैंडवेल इलाके में वेस्ट मिडलैंड में हुई। इस छात्रा ने कुरान के अंग्रेजी अनुवाद की प्रति स्कूल में ही दूसरे छात्र-छात्राओं के सामने जलाई। पुलिस ने लड़की को कुरान जलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अब वह जमानत पर है।
पुलिस ने 14 साल के एक लड़के को भी गिरफ्तार किया था। उसने फेसबुक पर उस लड़की को नतीजे भुगतने की धमकी दी थी। हालांकि इस छात्र को भी जमानत पर छोड़ दिया गया है।
वेस्ट मिडलैंड पुलिस की प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह सतर्क है और धार्मिक भावनाएं भड़काने के ऐसे किसी भी प्रयास के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे विश्व में करीब 1.26 अरब मुस्लिम हैं, जिसमें से 16 लाख ब्रिटेन में रहते हैं। ब्रिटेन में धर्म के नाम पर भावनाएं भड़काने के खिलाफ 2006 में कानून बनाया गया है। इसके बावजूद यहां कट्टरता बढ़ रही है। ब्रिटेन में कुछ स्‍कूलों में मुस्लिम बच्‍चों को इस्‍लामी शरीयत कानून के तहत सजा-ए-मौत देने के लिए हाथ-पांव काटने की ट्रेनिंग तक दी जा रही है।

0 comments:

Post a Comment