Sunday, February 6, 2011

रेप में नाकाम रहने पर हाथ, पैर और कान काटे


लखनऊ।। फतेहपुर में वहशियों ने दरिंदगी की सारी सीमाएं तोड़ दीं। बलात्कार का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से एक दलित नाबालिग लड़की का एक हाथ, पैर और दोनों कान काट डाले। एसपी राम भरोसे ने बताया कि बिंदकी के उरदौली गांव में शनिवार देर शाम हरिशंकर, शिवओम और राम रतन ने जंगल की तरफ जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा को खेत में घसीटकर उससे जबर्दस्ती करने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उन्होंने लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि इस हमले में लड़की का एक हाथ और पैर के अलावा दोनों कान भी कट गए। उसके शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। उसे गम्भीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक इस घटना को आपसी रंजिश का मामला मान रहे हैं। इस सिलसिले में हरिशंकर, शिवओम और राम रतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हरिशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, स्पेशल डीजी (कानून एवं व्यवस्था) बृजलाल ने कहा कि हमले में उस लड़की के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया का पीड़ित लड़की ने अपने बयान में शिवओम के साथ नंबरी और शिव बालक का नाम है। उसने हरिशंकर और राम रतन का नाम नहीं लिया है। बृजलाल ने बताया कि हरिशंकर और लड़की के पिता बदलू के बीच पुरानी रंजिश चल रही है और पिछले साल अक्टूबर में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। उन्होंने बताया जांच में यह भी पता लगा है कि शिवओम अक्सर बदलू के घर आता था।

0 comments:

Post a Comment